Chhattisgarh के ‘शराब घोटाला’ मामले में नोएडा के कारोबारी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को नोएडा के एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्राथमिकी में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया उनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के पूर्व आयुक्त निरंजन दास, छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एवं छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के प्रबंध निदेशक अरुण पति त्रिपाठी, आईएएस अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व उद्योग सचिव अनिल टुटेजा, नेता अनवर ढेबर और नोएडा के कारोबारी विधु गुप्ता के नाम शामिल है।

एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मैसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स (पीएचएसएफ) के निदेशक विधु गुप्ता को नोएडा में एसटीएफ कार्यालय में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और बाद में मामले में दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

King Fahd Airport पर हमले के बाद उड़ानें ठप, Saudi Arabia में भारतीय की मौत

Kerala के Palakkad में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान धमाका, मां-बेटे झुलसे और मकान ढहा

UP MLC Elections: 11 सीटों पर BJP-SP के बीच कांटे की टक्कर, 2027 का Semi-Final, जानें कौन कर सकता है वोट

दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, ठीक वैसे ही जैसे बिन लादेन रहता था: भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में सुधार कर पाकिस्तान को बेनकाब किया