उत्तर प्रदेश: युवती से दुष्कर्म के आरोपी किशोर को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2024

भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक किशोर ने 23 वर्षीय एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि युवती गर्भवती हो गई है और जब उसने किशोर पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।

ऊंज थाना के प्रभारी निरीक्षक रमाकांत यादव ने बताया कि युवती की तहरीर पर 30 अक्टूबर को आरोपी किशोर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और युवती की मेडिकल जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि आरोपी किशोर को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया और उसे मिर्जापुर स्थित बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत