Uttar Pradesh: भ्रूण के लिंग का खुलासा करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2023

मेरठ। जिले के दौराला क्षेत्र में पुलिस ने भ्रूण के लिंग का खुलासा करने वाले गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, दौराला थाना क्षेत्र में विनोद कुमार, वीरवती और पूनम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थे, जो भ्रूण के लिंग का पता लगाते थे। पुलिस टीम इस गिरोह में शामिल सोनोग्राफी क्लीनिक और चिकित्सकों की पहचान करने की भी कोशिश कर रही हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र का महासंयोग, 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, मिलेगा Good Luck

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक