Uttar Pradesh: महराजगंज में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से तीन की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फरेंदा क्षेत्र के उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया, ‘‘बृजमनगंज के करमहा गांव में एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से यहां श्रमिक के तौर पर काम करने वाली दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। साथ ही दो अन्य लोग घायल हो गये। सभी मृतक झारखंड के निवासी थे।’’

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए सिद्धार्थनगर के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। मौके पर राहत कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन ने अभी तक मृतकों और घायलों के नाम तथा उम्र की जानकारी नहीं दी है।

प्रमुख खबरें

PNB के प्रधान खजांची ने भोपाल स्थित कंपनी के खाते से 4.98 करोड़ रुपये की हेरफेर की : CBI

Alipore Fire : एनजीटी ने 11 पीड़ितों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया

यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा: Mohan Yadav

Haryana, Punjab में भीषण गर्मी, सिरसा में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा