Uttar Pradesh: पीलीभीत में गिरजाघर के अवैध निर्माण के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बिना प्रशासनिक अनुमति के गिरजाघर का अवैध निर्माण करने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया था कि मुन्ना मसीह, जमुना प्रसाद और अर्जुन सिंह राणा नाम के व्यक्ति नवाडिया जिठानिया गांव में गिरजाघर का अवैध निर्माण कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि अमरिया थाने में शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी। उन्होंने बताया कि इसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया और आरोपियों को काम जारी न रखने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किए गए।

गोयल ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद आरोपियों ने गुपचुप तरीके से निर्माण कथित तौर पर फिर से शुरू कर दिया औरज ब उनसे अनुमति के दस्तावेज दिखाने को कहा गया, तो वे कोई वैध अनुमति पेश नहीं कर पाए।

पुलिस ने आधिकारिक चेतावनियों के उल्लंघन और सार्वजनिक व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका का हवाला देते हुए मंगलवार को मुन्ना, जमुना और उत्तराखंड के रहने वाले अर्जुन सिंह राणा को निर्माण स्थल से गिरफ्तार कर लिया।

प्रमुख खबरें

Lal Bahadur Shastri Birth Anniversary: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे लाल बहादुर शास्त्री, दिया था जय जवान, जय किसान का नारा

उपचुनाव: CPI(M) ने TVK पर मतदाताओं को नकदी बांटने का लगाया आरोप

Karnataka CEO ने दिए गलत घोषणा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश

Jurgen Klopp की देखरेख में Germany ने दर्ज की पहली जीत, Serbia को 2-0 से हराया