Uttar Pradesh: सरकार के ‘जल जीवन मिशन’ के पाइप चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्र सरकार के ‘जल जीवन मिशन’ में इस्तेमाल होने वाले पाइप की चोरी करने के मामले में कानपुर देहात जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक 27 अप्रैल को चित्रकूट में पुलिस की एक टीम ने दो व्यक्तियों गुरमीत सिंह और नियाज अहमद को गिरफ्तार किया था, जो ‘जल जीवन मिशन’ में इस्तेमाल होने वाले लोहे के पाइप की चोरी करने में शामिल थे और उनके पास से एक ट्रक में करीब 50 डीआई पाइप बरामद किए थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए पाइप को कानपुर देहात जिले की एक फैक्टरी में बेचा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Bachendri Pal Birthday: हिमालय से भी ऊंचा था बछेंद्री पाल का हौसला, अपने जन्मदिन पर दिया था खुद को गिफ्ट

इन पाइपों को चोर रात में ट्रकों पर लादते और कानपुर देहात में रनिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित डिलाइट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्टरी में ले जाते थे। बयान में कहा गया है, ‘‘फैक्टरी चोरों से लगभग 30 रुपये प्रति किलो कबाड़ की दर से इन नए पाइपों को खरीदती और पाइपों के उस हिस्से को काट देती जिस पर ‘जल जीवन मिशन लिखा’ हुआ होता था। इसके बाद इन पाइपों पर अपनी कंपनी का नाम लिखकर उन्हें लगभग 110 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाता था।’’ पुलिस ने फैक्टरी के उस हिस्से को सील कर दिया हैं जहां ये पाइप रखे हुए थे।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की