उत्तर प्रदेश: कार के डिवाइडर से टकराने की दुर्घटना में एमबीबीएस छात्र की मौत, एक अन्य छात्र घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2025

 उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को एक कार के डिवाइडर से टकराने की दुर्घटना में एमबीबीएस के एक छात्र की मौत हो गयी और एक अन्य छात्र घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों छात्र दुर्घटना में घायल हो गये थे और उन्हें संतोष मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक सोमवंशी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि अवतांश पांडे का इलाज जारी है और वह चिकित्सकीय देखरेख में हैं। उपाध्याय ने बताया, “हमने उनके (घायल विद्यार्थियों को) परिवारों को सूचित कर दिया है, जो दोपहर में गाजियाबाद पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद सोमवंशी का शव उनके माता-पिता को सौंप दिया गया, जबकि पांडेय का इलाज जारी है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान