उत्तर प्रदेश: तीन वाहनों के आपस में टकराकर गड्ढे में गिरने से दो लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2024

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बस, कार और ऑटोरिक्शा के आपस में टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई तथा 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में रामचंद्र (78) और नाजिमा खातून (30) की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादस में घायल अन्य 13 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सिंह ने बताया कि बस आंबेडकर नगर के किछौछा दरगाह से गोंडा जा रही थी जिसमें 65 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: France से लेकर India तक हुए प्रदर्शनों के पीछे काम कर रहा था 13 देशों के 101 संगठनों का Network, Fox News ने किया बड़ा खुलासा!

Asian Para Games: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता स्वर्ण, स्वाति को मिला रजत

Parineeti Chopra Birthday: कभी Anushka Sharma के Interview संभालने वाली Parineeti Chopra ऐसे बनीं बड़ी Bollywood स्टार

CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की बढ़ी मुश्किलें: तिहाड़ से रिहाई के तुरंत बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा समन