Uttarakhand: : गौरीकुंड में बाढ़ और भूस्खलन के बाद एक दर्जन लोग लापता, तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2023

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद एक दर्जन लोग लापता हो गए हैं। रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार मध्य रात्रि गौरीकुंड से कुछ मीटर दूर डाट पुलिया में तेज बारिश के दौरान एक बरसाती नाले में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद तीन दूकानें बह गईं, जिससे उसमे रह रहे लोग भी लापता हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो दुकानें और एक खोखा मलबे के साथ बह गए।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Gyanvapi में ASI Survey शुरू, मुस्लिम पक्ष पहुँचा सुप्रीम कोर्ट, CJI तुरंत सुनवाई के लिए राजी

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि हादसे में लापता 12 लोगों की पहचान हो गई है, जिनमें तीन से 14 साल की उम्र के पांच बच्चे भी शामिल हैं। कार्यालय के अनुसार, सूचना मिलने पर रात में ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारी बारिश के कारण बचाव एवं राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास पहाड़ से अभी भी रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IPL 2026 से पहले नेहल वढेरा का संकल्प, फाइनल की हार से सीखा बड़ा सबक

Global Cues ने बिगाड़ा खेल, Sensex में 1000 अंकों की भारी गिरावट, IT-Metal Stocks धड़ाम

T20 World Cup में Italy का बड़ा उलटफेर, Nepal को 10 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास

Winter Olympics में Remembrance Helmet पर बवाल, यूक्रेनी एथलीट Heraskevych अयोग्य घोषित