तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कर्नल कोठियाल, केजरीवाल बोले- उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा

By अनुराग गुप्ता | Jul 01, 2021

देहरादून। उत्तराखंड के उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार तय कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आप ने कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) को उम्मीदवार बनाया है। कर्नल अजय कोठियाल उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। 

इसी बीच कर्नल अजय कोठियाल ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मेरी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौका दिया है। मैं गंगोत्री के कई गांवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी। जय हिंद। 

इसे भी पढ़ें: कुंभ मेले के दौरान कोरोना टेस्ट में फर्जीवाड़ा, सीएम बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई 

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने फ़ौज में अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है। यहां की भ्रष्ट राजनीति भी साफ़ करनी है।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात