उत्तराखंड कैबिनेट: पुष्कर सिंह धामी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 30, 2022

उत्तराखंड में  पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 मंत्रालय के साथ 23 विभाग रखे हैं जबकि उनके पिछले कार्यकाल में उनके पास 12 मंत्रालयों का जिम्मा था। वहीं कैबिनेट मंत्री बने सतपाल महाराज के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को अहम स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें बेसिक शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा, सहकारिता, संस्कृत शिक्षा की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार में शामिल किए गए मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को वित्त, शहरी विकास, संसदीय कार्य, पुनर्गठन और जागरण तकनीकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

कैबिनेट में शामिल सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेखा आर्य को पहले की ही तरह महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। पहली बार मंत्री बने चंदन राम दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख खबरें

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में PM Modi से माफी मिलने पर भावुक हुई लड़की, बोली- मुझे नया जीवन मिला

आज मनाया जा रहा है Shravan Month का गजानन संकष्टी चतुर्थी , जानें शुभ मुहूर्त और Ganesh Puja विधि

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ