चकराता सीट को लेकर होगा दिलचस्प मुकाबला, 5 बार के कांग्रेस विधायक को कैसे हराएगी भाजपा

By निधि अविनाश | Feb 14, 2022

उत्तराखंड के 70 सीटों पर 14 फरवरी यानि आज मतदान हुए और इसका रिजल्ट 10 मार्च को पता चलेगा। इसी बीट हम आपको बताते चले कि देहरादून जिले की चकारता विधानसभा सीट राज्य के हॉट सीट में शुमार है। बता दें कि, चकराता सीट को लेकर एक दिलचस्प मुकाबला होगा क्योंकि पांच बार के विधायक और विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह को बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल और सीट से भाजपा के उम्मीदवार रामशरण नौटियाल के खिलाफ खड़ा किया गया है। आपको बता दें कि, जुबीम अपने पिता के प्रचार में रात-दिन लगे हुए है। जुबिन के फैंस उनको सुनने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित है। रामशरण के प्रशंसक उनको वोट देंगे कि नहीं यह भी एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। 

क्या है चकारता के प्रमुख मुद्दे

नौटियाल के मुताबिक, चकारता में स्वास्थ्य सुविधाएं बिल्कुल चरमरा गई हैं। बता दें कि, निर्वाचन क्षेत्र के 1,135 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में कोई एक्स-रे मशीन नहीं है और कोई शिक्षक नहीं हैं। उत्तराखंड बीजेपी का आधिकारिक चुनावी गाना भी गा चुके जुबिन ने कहा, भाजपा पार्टी ने मेरे पिता को चकराता को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए टिकट दिया है और हमें लोगों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच, सिंह, जिन्हें राज्य भर में प्रचार करना था, ने कहा, केवल चकराता ही नहीं, कांग्रेस पूरे राज्य में जीत हासिल करेगी। लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus