Uttarakhand में भारी बारिश के बीच Char Dham Yatra में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख पार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 17, 2026

उत्तराखंड में मानसून के दौरान खराब मौसम और अन्य चुनौतियों के बावजूद इस वर्ष चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख से अधिक हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार शाम तक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में करीब 50.87 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। हालांकि, इनमें चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब में पहुंचे 3.26 लाख श्रद्धालु भी शामिल हैं।

मानसून के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन और अन्य मौसम संबंधी घटनाओं के कारण चारधाम यात्रा, खासतौर से केदारनाथ यात्रा कई बार प्रभावित हुई। इस सप्ताह भी भारी बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीड़बासा के पास भूस्खलन होने से यात्रा दो दिन से अधिक समय तक बाधित रही। मार्ग साफ किए जाने के बाद मंगलवार को यात्रा फिर शुरू कर दी गई।

सितंबर में श्रद्धालुओं की संख्या में मामूली बढ़ोतरी के साथ यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। पिछले कुछ दिनों से औसतन करीब तेरह हजार श्रद्धालु प्रतिदिन चारधाम पहुंच रहे हैं। पिछले दो-तीन वर्षों में भी चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।

इस वर्ष भी यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या ने मानसून की चुनौतियों के बावजूद तीर्थाटन को गति दी है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने योग और कुंभ को Global Stage पर दिलाई पहचान: Kashi-Vadnagar Rally में बोले Yogi

VD Satheesan बोले, केवल वरिष्ठता देखी तो कई राज्यों में 90 साल के होंगे CM

AAP PAC बैठक के बाद बोले Manish Sisodia, Punjab में दोबारा चुनकर आएगी Bhagwant Mann सरकार

रूम फ्रेशनर छोड़िए, कमरे में लगाइए ये 3 फूल वाले पौधे, इन्हें गमले में उगाना भी है आसान