उत्तराखंड: चमोली, आसपास भूकंप के हल्के झटके, 4.3 दर्ज की गई तीव्रता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। चमोली जिला प्रशासन ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार को मध्यरात्रि के बाद आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 थी जबकि इसका केंद्र जिले के जोशीमठ के समीप 22 किलोमीटर गहराई में था।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस ने भाजपा के लिए खड़ी की नई चुनौतियां, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। हांलांकि, भूकंप के झटकों से लोगों की नींद टूट गई और वे दहशत में आ गए।

प्रमुख खबरें

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग