Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो क्लिप वायरल, दो लोगों पर केस दर्ज

By टीम प्रभासाक्षी | Apr 01, 2022

चुनाव के बाद भी सीएम धामी के खिलाफ उनके विरोधी षड्यंत्र में जुटे हुए हैं। पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का एक फर्जी ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी की इमेज को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा इल्जाम लालकुआं से बीजेपी के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने लगाया है। उनकी दी गई तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

दूसरा ऑडियो क्लिप 28 मार्च को श्रीपुर बीछवा खटीमा के गणेश मुंडेला ने उन्हें भेजा। पवन ने पुलिस से कहा कि वह सीएम धामी की पत्नी की आवाज को अच्छे से पहचानते हैं। ऑडियो क्लिप फर्जी है और उसमें उनकी आवाज नहीं है। विरोधी इस ऑडियो क्लिप के जरिए सीएम धामी और उनकी पत्नी की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि इस मामले में पहेनिया के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा और श्रीपुर बिछुआ के गणेश मुंडेला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी विवेचना की जा रही है। इसमें लिफ्ट जो दूसरे आरोपी हैं उन्हें भी चिन्हित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi