उत्तराखंड सरकार आपदा प्रभावित धराली के सेब उत्पादकों से उपज खरीदेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025

उत्तराखंड के आपदा प्रभावित धराली में सेब की खेती करने वाले किसानों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि सरकार उनसे रॉयल ​​डिलीशियस किस्म के सेब 51 रुपये प्रति किलोग्राम और रेड डिलीशियस तथा अन्य किस्मों के सेब 45 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदेगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि धामी की यह घोषणा सेब की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी राहत की बात होगी। इस क्षेत्र में उगाए जाने वाले सेबों की देश भर में काफी मांग है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक परिपत्र में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने और इस कदम के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने हेतु सरकारी आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल

ट्रंप ने ईरान के साथ टकराव के जल्द खत्म होने का अनुमान लगाया, कहा - हालात बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं

Delhi High Court ने सरकार को DMC में महिला आरक्षण पर शीघ्र विचार करने को कहा

PM की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य Nilesh Shah बोले, मजबूत रहेगी India की Growth