उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अफसरों की नई तैनाती

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस दौरान कई मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ), अपर जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों के तबादले किए गए। इस फेरबदल के तहत पर्यटन, पंचायती राज, शहरी विकास और कुंभ मेला प्रशासन से जुड़े विभागों में भी बदलाव किए गए हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अपर सचिव और पंचायती राज निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं निधि यादव को पंचायती राज निदेशक के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अपर सचिव बनी रहेंगी। देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अभिनव शाह को पर्यटन विभाग का अपर सचिव और पर्यटन विकास परिषद का अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पिथौरागढ़ के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी को देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि देहरादून स्थित शहरी विकास निदेशालय में अपर निदेशक के पद पर तैनात प्रवीण कुमार को पिथौरागढ़ का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहीं अनामिका को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। ऊधम सिंह नगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहीं असीमा गोयल को हल्द्वानी नगर निगम की नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

रुड़की में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात दीपक रामचंद्र सेठ को चमोली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि देहरादून में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात राहुल आनंद को उत्तरकाशी का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में UP के शहरों का डंका, मंत्री AK Sharma ने बताया सामूहिक प्रयासों की जीत

Shimla में 3.9 तीव्रता का Earthquake, जुब्बल और रोहड़ू में भी महसूस हुए झटके

Harak Singh Rawat का दावा, अंकिता भंडारी केस से ध्यान भटकाने को BJP लगा रही आरोप

Congress ने मणिपुर चुनाव के लिए बनाईं पांच समितियां, MP Bimol Akoijam को मिली बड़ी जिम्मेदारी