Uttarakhand ने हिंसा ग्रस्त हल्द्वानी के लिए अतिरिक्त केंद्रीय बलों की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2024

हल्द्वानी  के बनभूलपुरा में तीन दिन पहले अवैध मदरसा तथा नमाज स्थल के ध्वस्तीकरण के दौरान भड़की हिंसा के मददेनजर हालात से निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार ने और केंद्रीय बलों की मांग की है।

उधर, बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर शेष हल्द्वानी में कर्फ्यू हटा दिया गया है। शहर में करीब 1000 सुरक्षाकर्मी पहले से ही तैनात हैं। बनभूलपुरा में दुकानें बंद हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है जिसे बीच—बीच में सुरक्षाबलों की चहलकदमी तोड़ रही है।

संवेदनशील स्थिति को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं भी बाधित रखी गयी हैं जिससे अफवाहें न फैलें। मलिक का बगीचा में बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के लिए बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया था।

इस दौरान भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने छतों से पथराव किया, पेट्रोल बम फेंक कर वाहनों में आग लगाई और बनभूलपुरा पुलिस थाने को फूंक दिया। बिगड़ते हालात को संभालने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया जिसमें छह दंगाइयों की मौत हो गयी थी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा