उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मृत्युदंड के एक मामले में न्याय मित्र नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2025

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार की एक अदालत द्वारा हत्या के एक दोषी को दी गई मौत की सजा पर पुनर्विचार में सहायता के लिए एक न्यायमित्र नियुक्त किया है। मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने बुधवार को अधिवक्ता मनीषा भंडारी को न्याय मित्र नियुक्त किया और उन्हें दोषी हैदर अली द्वारा किए गए अपराध की गंभीरता और उसकी सजा को लेकर निर्णय लेने में अदालत की सहायता करने का निर्देश दिया।

अली को 12 जून को हरिद्वार के रुड़की में एक सत्र न्यायाधीश ने एक महिला की हत्या के जुर्म में मौत की सजा सुनायी। इस फैसले को पुष्टि के लिए उच्च न्यायालय के पास भेज दिया गया।

हरिद्वार निवासी दिनेश द्वारा रुड़की तहसील के गंगानगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, अली अक्सर उसकी बहन को छेड़ता था और उस पर शादी के लिए दबाव बनाता था। जब उसने इनकार कर दिया तो एक दिन अली अपने दोस्तों के साथ उसके घर आया और उसकी बहन का सिर काट दिया।

प्रमुख खबरें

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की