Nepal Flood में फंसे लोगों के लिए जारी हुए Helpline Number, Uttarakhand ने शुरू की मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 27, 2026

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने वहां फंसे अपने नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी साझा करनी है, तो देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र का नेपाल के साथ विशेष और आत्मीय संबंध है। ऐसे में नेपाल में आई आपदा का दुख प्रदेश के लोगों के लिए भी अपने परिवार के किसी सदस्य के संकट में होने जैसा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है।

प्रमुख खबरें

Indian Railways का Freight Revenue 1266 करोड़ रुपये बढ़ा, कोयला सप्लाई में भी उछाल

Shiv Sena UBT प्रवक्ता Anand Dubey ने दिया इस्तीफा, हिंदुत्व की विचारधारा से भटकाव का लगाया आरोप

ED ने Jauhar Trust केस में रामपुर जेल जाकर Azam Khan से Money Laundering पर पूछताछ की

Rahul Gandhi ने INDIA Bloc को चाय पर बुलाया; कहा- Save Democracy आंदोलन रहेगा जारी