Uttarakhand: 'अब सुस्त पड़ गई है कांग्रेस, पहाड़ चढ़ने की उसकी ताक़त नहीं रही', राजनाथ सिंह का तंज

By अंकित सिंह | Apr 12, 2024

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के गौचर में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान राजनाथ ने कहा कि सेना के प्रति हमारे प्रधानमंत्री के मन में कितना सम्मान है ये उत्तराखंड को बताने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं जब उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था उसी समय उत्तर प्रदेश का विभाजन हुआ और उत्तराखंड अलग राज्य बना। उस समय भी पूर्व सैनिकों के द्वारा ये मांग होती थी कि 'वन रैंक, वन पेंशन' लागू की जाने चाहिए। 2013 में जब प्रधानमंत्री मोदी, पीएम पद के लिए उम्मीदवार घोषित हुए तो उस समय पार्टी का अध्यक्ष मैं ही था। 

इसे भी पढ़ें: 'बीमार मां का निधन हो गया, कांग्रेस सरकार में मुझे पेरोल नहीं मिली थी', तानाशाही के आरोपों पर भावुक हुए राजनाथ सिंह

राजनाथ ने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस अब सुस्त पड़ गई है। अब उनकी पहाड़ चढ़ने की ताक़त नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पवित्र धरती को नमन करता हूँ। गढ़वाल से लेकर कुमायूँ के अंतिम छोर तक इस उत्तराखण्ड के कण-कण में देवताओं का आशीर्वाद मिला हुआ है। यह देवभूमि वीरभूमि भी है। भारतीय सेनाओं में इस प्रदेश के लोग अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत का पहला घोटाला, जीप घोटाला कांग्रेस के जमाने में हुआ।कांग्रेस के जमाने में ही भ्रष्टाचार के कारण मंत्री तक को जेल जाना पड़ा। 2019 तक उत्तराखंड में 100 में से 9 परिवार के पास ही पाइप्ड वाटर की सुविधा थी। आज उत्तराखंड के 100 में से नब्बे परिवारों के घर में नल से जल आता है। 

प्रमुख खबरें

UNSC में भारत की पाकिस्तान को दो-टूक चेतावनी: सीमा-पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के भुगतने होंगे गंभीर नतीजे

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo विमान में उड़ा धुआं, सुरक्षित निकाले गए 230 से अधिक यात्री, DGCA ने शुरू की जांच

केरल: सीएमआरएल मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर ईडी की छापेमारी, 10 ठिकानों पर तलाशी

अमेठी में समाजवादी पार्टी के विधायक के आवास पर हंगामा, 10 नामजद समेत 34 लोगों पर मुकदमा दर्ज