उत्तराखंड: हत्या मामले में दो पुलिस अधिकारियों ने पेश की विरोधाभासी रिपोर्ट, अदालत ने जताई नाराजगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2025

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हत्या के एक मामले में दो जांच अधिकारियों की ओर से एक-दूसरे की विरोधाभासी रिपोर्ट पेश किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। मामले में एक अधिकारी ने आरोपी को दोषमुक्त करार देते हुए अंतिम रिपोर्ट दाखिल की, जबकि दूसरे ने उसे आरोपी बताते हुए आरोप पत्र दाखिल किया था।

मामला हरिद्वार जिले के मंगलौर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प से जुड़ा है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे। आरोपी ने रिहाई का अनुरोध करते हुए जमानत याचिका दायर की थी।

सुनवाई के दौरान दोनों जांच अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश हुए। राज्य सरकार की ओर से पेश वीडियो क्लिप देखने के बाद अदालत ने कहा कि दोनों प्राथमिकियों में एक ही आरोप पत्र दाखिल किया जाना था।

हालांकि, एक प्राथमिकी के संबंध में एक आरोप पत्र दाखिल किया गया था जबकि दूसरी प्राथमिकी के संबंध में जांच अधिकारी ने एक अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जबकि दोनों प्राथमिकियां एक ही आपराधिक घटना से संबंधित थीं।

अदालत ने कहा कि एक ही मामले के लिए दो अलग-अलग अधिकारियों की नियुक्ति के कारण विरोधाभासी जांच निष्कर्ष सामने आए। अदालत ने कहा कि अगर एक ही जांच अधिकारी को जिम्मा सौंपा जाता तो एक सटीक रिपोर्ट की उम्मीद की जा सकती थी। अदालत ने कहा कि विरोधाभासी रिपोर्टों से स्पष्ट होता है कि जांच अनुचित तरीके से की गई।

प्रमुख खबरें

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo और Georgina की हुई Wedding, पोस्ट की Ring Photo

Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान के टीजर बढ़ाई कहानी की दिलचस्पी

बेंगलुरु की Parappana Agrahara Jail में छापेमारी, Prajwal Revanna की सेल से Mobile Phone बरामद, दर्ज हुई FIR

रेप के दोषी Prajwal Revanna को Jail में कैसे मिला फोन? कर्नाटक के गृह मंत्री का बड़ा एक्शन