उत्तराखंड : पौड़ी में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 22 अन्य लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2025

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में रविवार को एक बस के खाई में गिरने से छह यात्रियों की मृत्यु हो गयी तथा 22 अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एसडीआरएफ ने बताया कि हादसे के समय बस पौड़ी से दहलचौरी जा रही थी और वाहन में कुल 28 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य यात्री ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

एसडीआरएफ के मुताबिक, दुर्घटना के बाद बचाव अभियान संचालित करने में स्थानीय लोगों ने भी मदद की और घायलों को निकाल कर पौड़ी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

एसडीआरएफ ने बताया कि घायलों में से आठ लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित किया गया। पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान पर निगरानी रखी।

उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। धामी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच