उत्तराखंड : पैगंबर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हंगामा, युवक हिरासत में लिया गया

By Renu Tiwari | Sep 30, 2025

सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शहर के पटेलनगर क्षेत्र में लोगों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में एक युवक को तत्काल हिरासत में लेते हुए हालात को काबू में किया। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार देर रात हुई। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय युवक गुलशन सिंह द्वारा कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया जिसके विरोध में एक समुदाय विशेष के लोग पटेलनगर क्षेत्र में एकत्रित होकर हंगामा करने लगे।

इसे भी पढ़ें: Ladakh Violence: लेह में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील की घोषणा, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया से कथित आपत्तिजनक टिप्प्णी वाले स्क्रीनशॉट को हटवा दिया गया। फिलहाल पटेलगनर क्षेत्र में रहने वाला गुलशन मूलत: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाले व अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

SIR और MPSC आंदोलन पर बोले Sharad Pawar, ‘सरकार छात्रों से बात करे, बातचीत से निकलेगा समाधान’

आर श्रीलेखा ने नहीं दिया इस्तीफा, Thiruvananthapuram Mayor का दावा

Wedding Season से पहले Hotels में भारी मांग, Booking में 15 फीसदी तक का उछाल

Steel Ministry ने SAIL और NMDC को विदेशों में Mining Assets तलाशने को कहा