चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में धामी के भाग्य का होगा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2022

देहरादून। उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इस सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुकाबला कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी से है। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चंपावत उपचुनाव के नतीजे तीन जून को घोषित किए जाएंगे। उत्तराखंड में फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन जीत की अगुवाई करने वाले धामी खुद खटीमा से हार गए थे।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन