Shavkat Mirziyoyev ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरक्की आपके नेतृत्व से जुड़ी है

By एकता | Aug 30, 2026

उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दराजाली दोस्तलिक’ (Oliy Darajali Dustlik) से सम्मानित किया। सम्मान दिए जाने के बाद राष्ट्रपति मिर्जियोयेव और पीएम मोदी ने एक-दूसरे को गले लगाया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को भारत की जनता का गहरा भरोसा और सम्मान हासिल है। मिर्जियोयेव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की तेज तरक्की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बढ़ते प्रभाव का सीधा संबंध पीएम मोदी के नाम और उनके नेतृत्व से है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

भारत की उपलब्धियों पर हमें खुशी होती है

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा कि देश को आधुनिक बनाने के लिए पीएम मोदी की प्रभावी रणनीतियों और कार्यक्रमों की वजह से आज भारत ने लगभग हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के लोग सच्चे भाइयों की तरह एक-दूसरे की उपलब्धियों पर खुशी महसूस करते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को भारत की शानदार उपलब्धियों के लिए एक बार फिर बधाई दी।

भारत-उज्बेकिस्तान संबंध अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी

राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने कहा कि पीएम मोदी की मौजूदा यात्रा और दोनों नेताओं के बीच हुई सफल बातचीत के बाद भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया है।

उन्होंने इसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। मिर्जियोयेव ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मुकाम को हासिल करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत और उज्बेकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों के विकास में यादगार और ऐतिहासिक दिन है।

इसे भी पढ़ें: Tashkent में PM Modi का दिखा अलग अंदाज, लोगों के साथ किया योग और फिर ली सेल्फी

1 अरब डॉलर का व्यापार, अब 5 अरब का लक्ष्य

राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने दोनों देशों के बीच व्यापार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मौजूदा व्यापार करीब 1 अरब अमेरिकी डॉलर का है, लेकिन यह अंतिम लक्ष्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि दोनों देश अभी अपने लक्ष्य से काफी दूर हैं और पहला लक्ष्य 5 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापार तक पहुंचना है। मिर्जियोयेव ने भरोसा जताया कि भविष्य में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच व्यापार 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक आसानी से पहुंच सकता है।

प्रमुख खबरें

Ayurvedic Drinks Benefits: कब्ज और गैस की छुट्टी करेंगे ये 3 नेचुरल ड्रिंक्स, Metabolism होगा बूस्ट

किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म और मौत का मामला, भाजपा ने अपराध शाखा जांच का स्वागत किया

सितंबर में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना, अमेरिकी आंकड़ों और वैश्विक तनाव पर नजर

दिल्ली में RSS मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में