Government Job: राजस्थान में आयुर्वेद विभाग में 787 पदों पर निकली वैकेंसी, मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन

By अनन्या मिश्रा | Aug 10, 2023

राजस्थान के आयुर्वेद विभाग में लंबे समय बाद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती होने जा रही है। भर्ती के दौरान सरकार द्वारा चिकित्सा अधिकारियों के पदों में बढ़ोत्तरी कर दी है। पहले 652 पदों पर भर्ती होने वाली थी। लेकिन 135 पद बढ़ाए जाने के बाद अब टोटल 787 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इन पदों पर आवेदन के 45 साल तक की उम्र के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://dsrrau.info पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी भी विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रेजुएट या उसके समकक्ष होना जरूरी है। साथ ही भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम 1970 के तहत मान्यता प्राप्त डिग्री होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Inspire Award Scheme: एक आइडिया बदल देगा छात्रों की जिंदगी, जानिए क्या है इंस्पायर अवार्ड मानक योजना

आयु सीमा

चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं भारत सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी

इस भर्ती में सिलेक्शन पाने वाले कैंडिडेट को हर महीवने 82 हजार 400 रुपए शुरूआती सैलरी मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट में होने वाली भर्ती में उम्मीदवारों को चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsrrau.info पर जाएं।

इसके बाद होमपेज डीएसआरआरएयू भर्ती या कॅरियर के ऑप्शन पर क्लिक करें।

फिर DSRRAU AMO Recruitment 2023 Notification पर क्लिक कर एलिजिबिलिटी चेक करें।

अब बिना किसी गलती के एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

लास्ट में आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र सबमिट करें।

इसके बाद आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट निकाल कर अपने पास रख लें।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत