टीकाकरण करा चुके खिलाड़ियों पर ऑस्ट्रेलियाई ओपन में होंगी कम पाबंदियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

मेलबर्न। विक्टोरिया राज्य के खेल मंत्री मार्टिन पेक्युला ने कहा है कि जनवरी में होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने अगर कोविड-19 टीकाकरण कराया है तो वे मेलबर्न के आसपास आवाजाही में कम पाबंदियों की उम्मीद कर सकते हैं। पेक्युला ने साथ ही कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि 2022 के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट का आयोजन मेलबर्न पार्क में 17-30 जनवरी तक होगा। टेनिस आस्ट्रेलिया ने हालांकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा दर्शकों के लिए पृथकवास की जरूरतों या टीकाकरण से जुड़े नियमों का उल्लेख नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात घटकर 900 पहुंचा, विधानसभा में आंकड़े पेश

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, 11 लोगों की हुई थी मौत

लखनऊ: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ