अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई तीन लाख, फाइजर के टीके देने की हुई शुरूआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने के बीच कोविड-19 के कारण देश में मारे गए लोगों की संख्या सोमवार को तीन लाख हो गई। मृतकों की यह संख्या सेंट लुइस और पिट्सबर्ग की जनसंख्या के बराबर है। यह कैटरीना तूफान जितनी बड़ी त्रासदी को साढ़े पांच महीने हर रोज दोहराने के समान है। यह मृतक संख्या वियतनाम युद्ध में मारे गए अमेरिकियों की संख्या का पांच गुणा है। यह संख्या 100 से अधिक दिनों तक हर रोज एक9/11 हमला होने के बराबर है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू, नर्स को दी गई टीके की सबसे पहली खुराक

देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी ने कहा, ‘‘यह संख्या हैरान करने वाली है-- यह 1918 में स्पैनिश फ्लू के बाद 102 से अधिक साल में सबसे अधिक लोगों को प्रभावित करने वाली श्वास तंत्र संबंधी वैश्विक महामारी है।’’ अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या उस दिन तीन लाख हुई है, जब अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। देश में लोगों को फाइजर का कोविड-19 टीका दिया जाएगा। ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ ने स्वास्थ्य प्राधिकारियों द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों की मदद से मौतों की यह संख्या बताई गई है, जबकि ऐसा माना जा रहा है कि वास्तविक मृतक संख्या इससे भी अधिक होगी। विश्वभर में इस वायरस से 16 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Shaheen Bagh में 16 वर्षीय घरेलू सहायिका मुक्त, गर्म इस्त्री से दागने और प्रताड़ना का आरोप

Yemen: राजधानी Sanaa के पास हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत, 30 घायल

Ayodhya में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले माफी मांगकर आएं: Yogi Adityanath

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन