कोरोना वैक्सीन की किल्लत के चलते मेरठ में फिर रुका वैक्सीनेशन अभियान

By राजीव शर्मा | Jul 13, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में वैक्सीन की फिर किल्लत हो गई है। ऐसे में सोमवार से फिर क्लस्टर टीकाकरण बंद कर दिया गया है। बताया गया कि 12 जुलाई को प्रदेश से केवल 19,600 वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई है और यह आपूर्ति तीन दिनों के लिए दी गई है। अगले तीन दिनों तक यही वैक्सीन प्रयोग में लाई जाएगी।  

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में NIA का छापा, दो युवक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

बताया गया कि 13 जुलाई से होने वाले जनपद के समस्त क्लस्टर स्थगित कर दिए गए हैं। पूरे जनपद में कम क्षमता के साथ केवल स्टैटिक बूथ पर ही टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि ज्यादा तादाद में वैक्सीन आने पर फिर से क्लस्टर टीकाकरण शुरू किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

खून से लाल हुई सीतापुर की सड़क! 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

वायनाड Landslide में परिवार खोने वाली श्रुति ने Guruvayur Temple में रचाया विवाह

Meghan Markle के पिता Thomas Markle अमेरिका में गिरफ्तार, बाल यौन शोषण सामग्री रखने का आरोप

White House के पास हथियारों से भरा वाहन बरामद, दिमाग में आवाज़ें सुनने का दावा करने वाला Venezuela का संदिग्ध गिरफ्तार, Donald Trump की हत्या की थी साजिश