15 से 18 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानिए सारी डिटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 15-18 साल के किशोरों के लिए सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया, जिसका लक्ष्य 31.75 लाख लाभार्थियों तक पहुंचना है। वर्ष 2007 में और उससे पहले पैदा हुए बच्चे केवल कोवैक्सिन टीके की खुराक लेने के पात्र होंगे। मुख्यमंत्री ने शहर के मूडापाल्या में बैरावेश्वर नगर स्थित बीबीएमपी हायर प्राइमरी और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। अन्य जिलों में, जिला प्रभारी मंत्रियों द्वारा अभियान चलाया गया, जबकि विधायकों ने तालुकों में इस अभियान का नेतृत्व किया। जिलों के उपायुक्तों ने समन्वय और क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों विभागों के साथ प्रारंभिक बैठक की थी। पहली खुराक के 28 दिन बाद टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Gayatri Devi Death Anniversary: जब Indira Gandhi ने राजमाता को कहा शीशे की गुड़िया, तिहाड़ जेल तक पहुंची थी रंजिश

Ishwar Chandra Vidyasagar Death Anniversary: बंगाल की कुरीतियों को मिटाने वाले महान Social Reformer, जिनकी विरासत आज भी है प्रेरणा

अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10.23 प्रतिशत बढ़कर 3,649.50 करोड़ रुपये हुआ

असम बाढ़ पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जताई चिंता, लोगों से राहत कार्यों में मदद करने की अपील की