ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों का मार्च के आखिर में शुरू हो सकता है टीकाकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2021

नयी दिल्ली। तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिये टीकाकरण मार्च के आखिर में शुरू हो सकता है क्योंकि खेल मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय से क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों और उनके कोचों को प्राथमिकता सूची में रखने का औपचारिक आग्रह कर दिया है। खेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार उन्होंने खाका तैयार कर लिया है तथा स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिलने पर उन्होंने ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का टीकाकरण अगले महीने से शुरू करने की योजना बनायी है। 

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का अमेरिका में होगा सीधा प्रसारण 

अभी तक भारत के 74 खिलाड़ियों ने तोक्यो में 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया है। इन खेलों को कोविड-19 के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था। जिन खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है उनमें 15 निशानेबाज, चार तीरंदाज, 32 हॉकी खिलाड़ी (पुरुष और महिला), चार पहलवान, नौ मुक्केबाज, एक घुड़सवार, चार व्यक्तिगत ट्रैक एवं फील्ड एथलीट और 4x400 मीटर रिले टीम शामिल है। इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों ने कोविड-19 महामारी फैलने से पहले क्वालीफाई किया था।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह