गुजरात में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण तीन दिनों के लिए रोका गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021

अहमदाबाद। केंद्र सरकार द्वारा कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाने के साथ ही गुजरात में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण 14 मई से तीन दिनों के लिए रोक दिया गया है। भारत सरकार ने एक सरकारी पैनल की सलाह पर कोविशील्ड टीके की दो खुराक लगवाने के बीच के समय को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन शराब बिक्री है इस सरकार की पहली प्राथमिकता है- डी. पुरंदेश्वरी

राज्य सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र के फैसले के बाद टीकाकरण कार्यक्रम को संशोधित किया गया है, इसलिए 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण 14 मई, 15 और 16 मई को नहीं किया जाएगा। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण 17 मई को फिर से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

नंदीग्राम और रेजीनगर Bypolls में TMC के दोनों गुटों ने भरा पर्चा