वैभव सूर्यवंशी ने किया खुलासा, बताया जसप्रीत बुमराह को 2 छक्के जड़ते समय क्या सोच रहे थे?

By Kusum | Apr 09, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने जब पहली बार दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह का सामना किया तब वह थोड़े नर्वस थे। लेकिन 15 साल के इस लड़के ने तो गजब ही कर डाला। वैभव ने बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। उसी ओवर में दूसरा छक्का भी जड़ दिया। ऐसा कम ही होता है कि जसप्रीत बुमराह के सामने पावरप्ले में कोई बल्लेबाज ऐसी हिमाकत करे। आईपीएल इतिहास में ये कारनामा सिर्फ विराट कोहली ने किया है। उन्होंने 40 गेंदों में 3 छक्के लगाए हैं लेकिन सूर्यवंशी ने तो एक ही मैच में और सिर्फ 5 गेंदों में ही बुमराह को दो छक्के जड़ दिए। वहीं अब इस युवा बल्लेबाज ने खुद खुलासा किया है कि वह बुमराह का सामना करते समय क्या सोच रहे थे। 

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि, यही ट्राई कर रहा था कि बोलर को न देखूं, बस बॉल को खेलने की कोशिश करूं। थोड़ा सा नर्वस था कि इतना बड़ा बोलर सामने है लेकिन मैं ट्राई कर रहा था कि मेरा जो गेम है, उसके बैक करूं। बोलर को न देखकर, बॉल को देखकर खेलें। 

जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आखिर उनकी क्या इच्छा बाकी रह गई तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, दो इनिंग्स से मैं लगातार अच्छे शॉट खेलकर आउट हो रहा था। पहले मैच में भी अच्छा शॉट खेलकर आउट हो गया था, गेंद फील्डर के हाथ गया। इसलिए मुझे लगा कि आज मैं पूरा खेल सकता था। अगर मैं पूरा खेलता तो और बड़ा स्कोर होता। लेकिन कोई बात नहीं, अगले मैच में देखता हूं। 

प्रमुख खबरें

Britain के RAF Fairford एयरबेस पर हमले की साजिश में 5 ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार

Asian Games में Javelin Throw में Yashvir Singh ने जीता Silver और Rohit Yadav ने Bronze

29 September History: 2016 में भारतीय सेना ने की थी सर्जिकल स्ट्राइक, जानें आज की प्रमुख घटनाएं

Crude Oil की बढ़ती कीमतों से सोने-चांदी के भाव लुढ़के, Domestic Market में ETF टूटे