Vaibhav Suryavanshi ने तोड़ा Sixes का Record, पर KL Rahul के बल्ले ने Delhi को दिलाई शानदार जीत।

By Ankit Jaiswal | May 18, 2026

अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस को और दिलचस्प बना दिया हैं। मुकाबले में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला और कई बड़े रिकॉर्ड भी बने है।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। टीम की शुरुआत काफी आक्रामक रही और पावरप्ले में ही राजस्थान ने 75 रन जोड़ दिए थे। यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा हैं।

राजस्थान की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। बता दें कि वैभव अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 43 छक्के लगाए हैं और इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया हैं।

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तीसरी बार अपनी पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया हैं। आईपीएल इतिहास में एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में अब उनका नाम भी शामिल हो गया हैं।

राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भी इस मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। मौजूद जानकारी के अनुसार, यशस्वी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 129 पारियों में किया और सबसे कम पारियों में 4 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

टीम के कप्तान रियान पराग ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए केवल 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी रही हैं। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी हैं।

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी शानदार रही। टीम ने पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 72 रन बनाए, जो इस सीजन दिल्ली का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा हैं।

दिल्ली की जीत में केएल राहुल ने अहम भूमिका निभाई। राहुल ने आईपीएल में आठवीं बार 500 से ज्यादा रन पूरे किए और इस मामले में वह अब सिर्फ विराट कोहली से पीछे हैं। बता दें कि राहुल लगातार तीसरे सीजन में 500+ रन बनाने में सफल रहे हैं।

केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना 9वां 50 से ज्यादा रन का स्कोर भी बनाया। इसके साथ ही वह राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा है।

राहुल और अभिषेक पोरेल के बीच हुई 105 रन की नाबाद साझेदारी ने मैच पूरी तरह दिल्ली के पक्ष में मोड़ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दबाव में शानदार संयम दिखाया और टीम को 19.2 ओवर में जीत दिला दी।

गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले दिल्ली के दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले उमेश यादव यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

हालांकि दिल्ली की फील्डिंग चिंता का विषय बनी हुई हैं। टीम इस सीजन अब तक 22 कैच छोड़ चुकी हैं, जो सभी टीमों में सबसे खराब आंकड़ा माना जा रहा हैं।

दिल्ली की इस जीत के बाद आईपीएल 2026 की प्लेऑफ रेस और भी रोमांचक हो गई हैं। फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ही ऐसी टीम हैं जिसने प्लेऑफ के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली हैं, जबकि बाकी स्थानों के लिए कई टीमों के बीच कड़ी टक्कर जारी हैं।

प्रमुख खबरें

रोहित शेट्टी की फिल्मों जैसा नजारा, अब किस ओर बढ़ चले हूती? खौफ में सऊदी

Mayawati ने सपा के Manifesto को बताया छलावा, लगाया आरक्षण विरोधी होने का आरोप

Indias Bhargavastra Anti-Drone System | सीमा पर पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन झुंडों की खैर नहीं! भार्गवास्त्र के विकास परीक्षण पूरे, भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत

Stomach Ulcer का सटीक इलाज खोजने में मदद करेगी IIT Mandi की रिसर्च, H. pylori पर हुआ खुलासा