कभी प्रोफेशनल नहीं बन.., वैभव सूर्यवंशी के बारे में ये क्या बोल गया RCB का ये स्टार खिलाड़ी

By Kusum | Mar 23, 2026

महज 14 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान करने वाले वैभव सूर्यवंशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कम उम्र में कम समय में जो अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने जलवा बिखेरा है उसकी तुलना क्रिस गेल से होने लगी है। अब वैभव आईपीएल के 19वें सीजन से पहले हर किसी की नजरें वैभव पर बनी हुई हैं। लेकिन उससे पहले आरसीबी के स्टार खिलाड़ी जितेश शर्मा ने उनको लेकर एक बड़ी बात कही है।

दरअसल, जितेश शर्मा का मानना है कि वैभव अपने करियर में कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा। जितेश का ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बता दें कि, एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात कही। इस दौरान डिविलियर्स ने वैभव की मैच्योरिटी और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, इतनी कम उम्र में जिस तरह वैभव ने अपने खेल को संभाला है वह काबिले तारीफ है। 

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने वैभव के बारे में कहा कि, वो एक महान खिलाड़ी हैं। मैंने उन्हें अंडर-19 के दौरान देखा था। आईपीएल और बड़ी लीग क्रिकेट में खेलने के बाद उन्होंने अपने खेलने के तरीके को नहीं बदला, लेकिन वह उस वर्ल्ड कप में जिस तरह से खेले उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ, बहुत पेशेवर। वह अपनी उम्र के हिसाब से अविश्वसनीय रूप से मैच्योर हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि, मैं उसके खेलने के तरीके के बारे में बात कर रहा हूं। वह अपने गेम प्लान पर कायम रहा। उसने वैसे ही खेला जैसे उसने आईपीएल में खेला था। उसने किसी और जैसा बनने की कोशिश नहीं की। वह गेंदबाजों के खिलाफ अहंकारी नहीं था। लेकिन वह प्रोफेशनल बन जाएगा। 

जबकि जितेश शर्मा एबी डिविलियर्स की बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने उनके ऑफ-फील्ड रवैये को लेकर हल्के अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वैभव अभी पूरी तरह प्रोफेशनल नहीं हैं। जितेश के मुताबिक, वह उन्हें बार-बार समझाते हैं कि रात में आइसक्रीम न खाया करें, लेकिन वैभव उनकी बात नहीं मानते हैं। जितेश ने ये बात मजाक में भले ही कही हो लेकिन इससे एक बड़ा हिंट मिलता है। कम उम्र में बड़ी सफलता मिलने के बाद खिलाड़ियों के लिए अनुशासन, फिटनेस और खानपान बेहद जरूरी हो जाता है।  

प्रमुख खबरें

Anil अंबानी केस में धीमी जांच पर Supreme Court की ED-CBI को फटकार, पूछा- ये अनिच्छा क्यों?

PM Modi के बयान में कुछ नया नहीं, Priyanka Gandhi ने West Asia पर Parliament में मांगी चर्चा

Army Chief से मिले CM Mohan Yadav, अब Bhopal में होगी भव्य Army Day Parade, राजनाथ सिंह होंगे शामिल।

Working Women का Navratri Vrat Survival Guide, फॉलो करें ये Diet, कभी नहीं होंगी Low on Energy