वाजपेयी सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के लिए मार्गदर्शक : लोकसभा अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2024

लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को यहां कहा कि संसद के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयास सभी नेताओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

बिरला ने वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में उच्च मानदंड स्थापित किए और देश की सामूहिक चेतना पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।

बिरला ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों के लिए वाजपेयी एक आदर्श थे और देश भर के लोग उनके अनोखे व्यक्तित्व और कार्यों से प्रेरित थे। उन्होंने कहा कि चार दशकों से अधिक के राजनीतिक सफर में वाजपेयी ने सार्वजनिक जीवन की हर भूमिका में उत्कृष्टता हासिल की। बिरला यहां वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित संगीत नाटक रामायण में आमंत्रित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Kalpataru Projects का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़ा, 292 करोड़ रुपये रहा

IPL 2027 नीलामी से पहले CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच ट्रेड, Liam Livingstone टीम में शामिल

Asian Champions Trophy: भारत ने Japan को 4-1 से हराकर छठी बार जीता खिताब