'वाजपेयी ने 2002 में गुजरात दंगों पर बात की थी', Manipur पर PM Modi के बयान पर अड़ी कांग्रेस ने कहा

By अंकित सिंह | Aug 01, 2023

संसद में मंगलवार को मणिपुर मुद्दे पर सरकार-विपक्ष के बीच गतिरोध देखने को मिला। इन सब के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने वर्तमान स्थिति और 2002 के गुजरात दंगों के बीच तुलना की। हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग के बीच मणिपुर, रमेश ने विपक्ष के रुख को सही ठहराने के लिए पिछली घटनाओं का हवाला दिया। इसको लेकर जयराम रमेश ने लंबा ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जो मणिपुर मामले पर राज्यसभा में प्रधानमंत्री के बयान और उसके बाद चर्चा की INDIA की पार्टियों की मांग पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें याद करना चाहिए कि मई 2002 में इसी सदन में क्या हुआ था। 

अटल बिहारी वाजपेयी भी बोले थे

जयराम रमेश ने कहा कि उस दिन दोपहर 12:04 बजे नेता प्रतिपक्ष डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रस्ताव पर अपनी बात रखी। दोपहर 12:26 बजे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रस्ताव पर बोले। दोपहर 12:56 बजे गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने प्रस्ताव पर अपनी बात रखी। दोपहर 1:35 बजे अर्जुन सिंह ने बहस का जवाब दिया। दोपहर 2:25 बजे सर्वसम्मति से प्रस्ताव को स्वीकार किया गया।

इसे भी पढ़ें: Mumbai Train Shootout को Congress और AIMIM ने दिया साम्प्रदायिक रंग, घटना को बताया BJP की नफरती विचारधारा का परिणाम

संसद में हंगामा

संसद के मानसून सत्र में विपक्षी दलों का जबरदस्त तरीके से हंगामा जारी है। मणिपुर को लेकर यह हंगामा चल ही रहा था कि आज संसद में दिल्ली में अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग और तमाम अन्य नियमों को तय करने वाले दिल्ली अध्यादेश बिल को पेश कर दिया गया। इसके बाद से फिर से लोकसभा में गतिरोध बढ़ गया। वहीं, आज राज्यसभा में कुछ हद तक कामकाज हो सका है। हालांकि, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी दलों का लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में मोदी सरकार के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी जारी है। विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर लगातार चर्चा की मांग कर रहा है। इन सब के बीच आज खबर आई है कि 8 से 10 अगस्त के बीच से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। वहीं, 10 अगस्त को ही प्रधानमंत्री अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में जवाब देंगे। 

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी