वाजपेयी का कार्य और नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका व्यक्तित्व, कार्य और नेतृत्व देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर पथ-प्रदर्शक बना रहेगा। अटल बिहारी वाजपेयी 1996 से 2004 के बीच तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वे (वाजपेयी) एक प्रखर वक्ता के साथ-साथ ओजस्वी कवि के रूप में भी सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व देश के चहुंमुखी विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा।’’

मोदी ने कहा कि अटल जी की जन्म-जयंती सबके लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का एक विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का आचरण, शालीनता, वैचारिक दृढ़ता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प भारतीय राजनीति के लिए एक आदर्श मानक है।

मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि श्रेष्ठता पद से नहीं, आचरण से स्थापित होती है और वही समाज को दिशा देती है।’’ अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था और उनका निधन 16 अगस्त 2018 को नयी दिल्ली में हुआ। उनकी जयंती को सरकार ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाती है।

प्रमुख खबरें

उत्तरकाशी के Kedartal Trek पर लापता 8 लोगों की खोज में SDRF भेजेगा अतिरिक्त बल

पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर दो पूर्व SDM और ऑपरेटर पर BNS धारा 198 दर्ज

Haryana Assembly ने 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया जनप्रतिनिधि सम्मेलन

Rajasthan Panchayat Election के तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 36.76 फीसदी वोटिंग