By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 06, 2026
फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। कल यानी 7 फरवरी से मोहब्ब के खास दिन शुरु हो रहे हैं। जिस तरह से इन दिनों में महिलाओं को सुंदर दिखाना काफी पसंद होता है, वैसे ही वैलेंटाइन पर पुरुषों को भी गुड लुकिंग दिखने का अधिकार,तो बनता है। अगर मेन्स वैलेंटाइन पर डे पर इस तरीके के कपड़े को वियर करते हैं, तो 100% गारंटी की आपकी महिला मित्र आपसे जरुर इम्प्रेस हो जाएगी। अक्सर होता है कि कुछ मेन्स अपने स्टाइल पर जरा से भी ध्यान नहीं देते हैं। गुड लुकिंग दिखने के लिए मेन्स के लिए सबसे जरुरी है कपड़ों का रंग और उनका सही कॉम्बिनेशन बहुत मायने रखता है। आमतौर पर सही रंग न सिर्फ आपके व्यक्तित्व को उभारते हैं बल्कि आपकी आत्म विश्वास को भो बढ़ाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वैलेंटाइन डे पर अपनी दिलरुबा का दिल जीतने के लिए बस इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन के कपड़े जरुर पहनें, यह पुरषों के लुक को आकर्षक और स्टाइलिश बना सकते हैं।
ब्लैक और व्हाइट
वैलेंटाइन डे पर आप ब्लैक और व्हाइट का कॉम्बिनेशन क्लासिक और टाइमलेस है। वैसे यह एक सिंपल और सॉलिड लुक देता है। लेकिन इस कलर कॉम्बिनेशन में आप बिल्कुल आकर्षक दिखेंगे। ब्लैक शर्ट के साथ व्हाइट पैंट या व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैंक जींस को वियर कर सकते हैं। यह कलर कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा के रंग को उभारने में मदद करेगा और एक मजबूत, प्रोफेशनल और एलिगेंट लुक देगा। इसके अतिरिक्त आप ब्लैक जाकेट के साथ व्हाइट टी-शर्ट या व्हाइट पैंट्स के साथ ब्लैक शर्ट पहनकर एक स्मार्ट लुक पा सकते हैं।
नेवी ब्लू और ग्रे
नेवी ब्लू और ग्रे का कॉम्बिनेशन एक सॉफ्ट और प्रभावी तरीके से आकर्षण उत्पन्न करता है। इस तरह का संजोयन आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। वैलेंटाइन डे के मौके पर यह कॉम्बिनेशन आपके लुक को निखार देगा। नेवी ब्लू शर्ट और ग्रे पैंट्स एक शांत और शार्प लुक देने का काम करेगा। आप चाहे तो नेवी ब्लू ब्लेजर के साथ ग्रे स्लैक पैंट्स या ग्रे शर्ट के साथ नेवी ब्लू जींस पहन सकते हैं।
ऑलिव ग्रीन और बेज
वैलेंटाइन डे पर एकदम नेचुरल और आरामदायक लुक पाने के लिए ऑलिव ग्रीन और बेज का कलर कॉम्बिनेशन सबसे बढ़िया है। आउटडोर या कैजुअल लुक के लिए अच्छा है। ऑलिव ग्रीन जैकेट या शर्ट के साथ बेज चोकर पैंट्स या बेज जैकेट के साथ ऑलिव ग्रीन पैंट्स पहन सकते हैं।
बर्गंडी और ब्लैक
यह एकदम यूनिक कलर कॉम्बिनेशन है। बर्गंडी और ब्लैक का संयोजन एक गहरे और आकर्षक लुक दिखाता है। वैलेंटाइन डे पर बर्गंडी और ब्लैक कॉम्बो के कपड़े पहन लिए,तो आपकी पसंदीदा महिला खुश हो जाएगी। बर्गंडी का गहरा रंग ब्लैक के साथ शानदार तरीके से मेल खाता है, और यह आकर्षक लेकिन गंभीर लुक देने का काम करता है। आप चाहे तो बर्गंडी स्वेटर के साथ ब्लैक जींस या बर्गंडी जैकेट के साथ ब्लैक पैंट्स पहन सकते हैं।
लाइट ब्लू और व्हाइट
लाइट ब्लू और व्हाइट का कॉम्बिनेशन ताजगी और सादगी का बेहतरीन एहसास देता है। लाइट ब्लू शर्ट के साथ व्हाइट पैंट पहनने से लुक काफी आकर्षक नजर आता है, जो देखने में आरामदायक और स्टाइलिश होता है। आप चाहें तो लाइट ब्लू शर्ट के साथ व्हाइट चाइनोज या लाइट ब्लू टी-शर्ट के साथ व्हाइट पैंट्स चुनकर एक फ्रेश और स्मार्ट लुक पा सकते हैं।
टैन और व्हाइट
इसके अतिरिक्त, आप वैलेंटाइन डे पर टैन और व्हाइट कॉम्बिनेशन सॉफ्ट और हॉट लुक प्रदान करता है। इसलिए आप टैन शर्ट या पैंट्स के साथ व्हाइट टी-शर्ट या शर्ट पहन सकते हैं। यह आपके लुक को हल्का, आरामदायक और स्मार्ट होता है।
पीच और बेज
वैलेंटाइन डे पर दिखना है सबसे अलग, तो आप पीच और बेज कलर कॉम्बिनेशन शानदार लुक देता है। आप पीच शर्ट के साथ बेज पैंट्स या बेज जाकेट के साथ पीच टी-शर्ट पहन सकते हैं। इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन काफी सुंदर लगता है। इसके अलावा, आप पीच शर्ट के साथ बेज chinos या पीच स्वेटर के साथ बेज पैंट्स पहनें। यह लुक देखकर आपकी महिला मित्र भी खुश हो जाएंगी।