ममता बनर्जी पर बरसे मुख्तार अब्बास नकवी, बोले- मूल्यों की उड़ाई गईं धज्जियां

By अनुराग गुप्ता | Jul 08, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति कौशिक चंदा नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से बुधवार को अलग हो गए। इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसी संबंध में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान सामने आया है। 

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति चंदा ने ममता बनर्जी की चुनाव संबंधी याचिका को अपनी अदालत से हटा दिया था। मामला अब किसी दूसरी पीठ को सौंपने के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को भेजा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री को ‘मन की बात’ के बजाय ‘ पेट्रोल की बात’ करनी चाहिए : ममता बनर्जी 

न्यायमूर्ति चंदा के सुनवाई से अलग होने का अनुरोध करते हुए दावा किया गया था कि वह 2015 में भारत के अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल नियुक्त किए जाने तक भाजपा के सक्रिय सदस्य थे और चूंकि भाजपा के एक उम्मीदवार के निर्वाचन को चुनौती दी गई है, इसलिए फैसले में पूर्वाग्रह होने की आशंका है।

प्रमुख खबरें

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार