बस के नीचे फेंक...सोशल मीडिया पर वेंस को किया जा रहा ट्रोल, उपराष्ट्रपति बोले- धर्म परिवर्तन की कोई योजना नहीं

By अभिनय आकाश | Nov 01, 2025

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी.वेंस को अपनी पत्नी के हिंदू धर्म के बारे में टिप्पणी करने के बाद कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिससे रिपब्लिकन पार्टी के भीतर धर्म और राजनीति को लेकर बहस छिड़ गई। विवाद तब शुरू हुआ जब इस सप्ताह की शुरुआत में मिसिसिपी में 'टर्निंग पॉइंट यूएसए' कार्यक्रम में बोलते हुए वेंस से पूछा गया कि क्या वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी ईसा मसीह के पास आ जाए। जेडी वेंस की टिप्पणी पर ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रियाएँ हुईं, जिसके बाद उन्हें बाद में एक विस्तृत स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। हालाँकि, कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इस बात से सहमत नहीं थे। जबकि रिपब्लिकन पार्टी के भीतर गैर-ईसाई रूढ़िवादियों के साथ व्यवहार को नज़रअंदाज़ कर दिया।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा गया, "अपनी पत्नी के धर्म को सार्वजनिक रूप से बस के नीचे फेंक देने की बात कहना अजीब है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, वेंस ने पलटवार करते हुए कहा कि कितनी घिनौनी टिप्पणी है, और इस तरह की यह अकेली टिप्पणी नहीं हैं. सबसे पहले, यह सवाल मेरे बाईं ओर बैठे एक व्यक्ति ने मेरे अंतर्धार्मिक विवाह के बारे में पूछा था। मैं एक सार्वजनिक हस्ती हूं, और लोग उत्सुक होते हैं, और मैं इस सवाल से बचने वाला नहीं था," उन्होंने एक्स पर पोस्ट की गई प्रतिक्रिया में ये बातें कहीं। रूबल ने एक्स पर लिखा आप यह जानते हैं। हममें से जो लोग गैर/अब्राहमी धर्म के अनुयायी हैं, वे इवेंजेलिकल समर्थकों द्वारा रिपब्लिकन पार्टी से बाहर निकाले जाने से तंगचुके हैं

इसे भी पढ़ें: PM Modi का अपमान करने वाले अमेरिका की जड़ें हिला आई ये ये भारतीय महिला, AAP बोली- प्रजातंत्र इसे कहते हैं

शायद सरकार में धर्म का कोई स्थान नहीं है। ईसाई धर्म प्रचार, अपमान और फूट डालने से खुद को नहीं रोक सकते। जब तक धर्म राजनीतिक विमर्श से बाहर नहीं हो जाता, मैं एक मतदाता के रूप में घर पर ही रहूँगा। मैं इसे काफी समय तक सहन कर पाया, लेकिन अब मैं थक गया हूँ। तुम बस एक ओहायो कैथोलिक ग्रामीण हो। अभी चले जाओ।

 

प्रमुख खबरें

RCB की डबल धमाका जीत पर हेजलवुड का बड़ा दावा- इस बार हम ज्यादा शांत थे, क्योंकि कोर टीम हमारे साथ थी

अक्सर सोचता था कि विनिंग शॉट मैं ही लगाऊँ, RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाकर भावुक हुए चेज मास्टर Virat Kohli

IPL 2026 Final | विराट भाई का जितना शुक्रिया करूँ कम है, कप्तान रजत पाटीदार ने किंग कोहली को समर्पित की जीत

IPL 2026 Final Match Hightlights | RCB ने रचा इतिहास, Gujarat Titans को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब, विराट कोहली बने जीत के महानायक