दो दिन के अंदर दूसरी बार मवेशी से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री का भी आया बयान

By अंकित सिंह | Oct 07, 2022

गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज एक बार फिर से मवेशी से टकरा गई। इस घटना के बाद ट्रेन के अगले हिस्से में मावली नुकसान आया है। 2 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को भी वंदे भारत एक्सप्रेस भैंसों से टकरा गई थी। उसके बाद उसके आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था जिसे बदलना पड़ा था। हालांकि, आज कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। अगले हिस्से में मामले रूप से क्षति पहुंची है। घटना 3:48 के आसपास की है जब ट्रेन मुंबई से 432 किलोमीटर दूर आनंद में पहुंचे थे। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रेन के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें: भैंसों के झुंड से टकराई मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस, आगे का हिस्सा हुआ डैमेज

खबर यह भी है कि वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बृहस्पतिवार सुबह गुजरात में भैंसों के एक झुंड से टकराने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इन मवेशियों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे अहमदाबाद के पास ट्रेक पर अचानक आई भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नए और उन्नत संस्करण को 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत की थी। देश में चलने वाली यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन है।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में Zostel बुकिंग 50 प्रतिशत बढ़ी, हम्पी और ऋषिकेश बने पहली पसंद

भारत के खिलाफ ODI में Finn Allen को मध्यक्रम में उतारेगा New Zealand, कोच Rob Walter ने बताई रणनीति

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन

Delhi में COJPA नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसे DK Shivakumar, पूछा- लोकतंत्र है या आपातकाल