वंदे भारत ट्रेन में बासी खाना वितरित करना पड़ा मंहगा, 1 लाख का लगा जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को बताया कि तेज गति की ट्रेन वंदे भारत में बासी खाना वितरित करने वाले सेवा प्रदाता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और नए सेवा प्रदाता की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 17 नवंबर 2019 को नयी दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन (गाड़ी संख्या 22435-36) में बासी खाना परोसे जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिये में आई गड़बड़ी, उसकी जगह तेजस ट्रेन चलाई गई

इस मामले की जांच की गई।गोयल ने बताया कि गाड़ी में रात के खाने की आपूर्ति करने वाले सेवा प्रदाता मैसर्स होटल लैंडमार्क, कानपुर को खानपाान सेवा मानकों का पालन न करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय गाड़ी में मौजूद आईआरसीटीसी के संबंधित पर्यवेक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नए सेवा प्रदाता की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Gautam Adani ने अहमदाबाद में किया मतदान, वोट डालने के बाद ये बोले दिग्गज उद्योगपति

Ananya Birla ने बड़ी घोषणा करते हुए चुना बिजनेस, भारी मन से अपने पैशन को कहा अलविदा

कर्नाटक के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक लगभग 42 प्रतिशत मतदान

व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार ली रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ, पश्चिमी देशों ने उद्घाटन समारोह से बनाई दूरी