मौजूदा ट्रेन सेवाओं को बदले बिना वंदे भारत की शुरुआत की गई : रेल मंत्री वैष्णव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2024

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रेलवे ने मौजूदा ट्रेनों को बदले बिना नयी वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया है। वैष्णव ने अन्नाद्रमुक सांसद सी. वी. षणमुगम के एक प्रश्न के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

वैष्णव ने कहा, ‘‘29 जुलाई, 2024 तक, भारतीय रेलवे में 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं चल रही हैं, जो ब्रॉड गेज (बी.जी.) विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं। ये ट्रेनें वर्तमान में 760 किलोमीटर की दूरी तक संचालित की जा रही हैं।’’

सी. वी. षणमुगम ने पूछा था कि क्या वंदे भारत ट्रेनें राजधानी और अन्य सुपर फास्ट ट्रेनों की जगह लेंगी? रेल मंत्री ने कहा ‘‘नयी वंदे भारत सेवाओं को, मौजूदा ट्रेन सेवाओं को बदले बिना शुरू किया गया है।

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची