Vantara हाथी माधुरी को Kolhapur भेजने के समिति आदेश का करेगा पालन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 11, 2026

गुजरात के जामनगर में रिलायंस समूह द्वारा संचालित पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वंतारा ने शुक्रवार को कहा कि वह उच्चाधिकार प्राप्त समिति के उस आदेश का पालन करेगा, जिसमें हाथी माधुरी को कोल्हापुर लौटाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, केंद्र ने जोर दिया कि माधुरी की पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उसे लगातार चिकित्सा देखभाल और निगरानी की जरूरत है। वंतारा ने एक बयान में कहा कि कोल्हापुर में महादेवी के नाम से जानी जाने वाली माधुरी को 30 जुलाई, 2025 को उच्चाधिकार प्राप्त समिति के निर्देशों का पालन करते हुए वंतारा लाया गया था।

वंतारा ने कहा कि शुरू से ही उसका रुख पशु चिकित्सा विज्ञान और माधुरी के कल्याण पर आधारित रहा है। उसने कहा कि लगातार उपचार से माधुरी की हालत स्थिर हुई है, लेकिन उसकी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं, जिनके लिए उपचार और नियमित चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता है। बयान के अनुसार, वंतारा ने कहा कि माधुरी के कोल्हापुर लौटने के बाद भी उसकी जिम्मेदारी जारी रहेगी।

वंतारा ने माधुरी के वहां रहने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, दवाओं और उसके स्थानांतरण से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था करने में मदद की है। वंतारा ने कहा कि उसके पशु चिकित्सक हर पखवाड़े कोल्हापुर में माधुरी की जांच करेंगे और उच्चाधिकार प्राप्त समिति के निर्देशानुसार सक्षम अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंपेंगे।

प्रमुख खबरें

Avengers Endgame: Encore - 25 सितंबर को भारत में री-रिलीज होगी मार्वल की ब्लॉकबस्टर, मिलेगा Avengers: Doomsday का एक्सक्लूसिव फुटेज

एकतरफावाद के खिलाफ BRICS बनेगा मजबूत आवाज, Himanta Sarma का बड़ा दावा

Kolkata Police ने Bageshwar Baba की तस्वीर जलाने पर Congress नेता को किया गिरफ्तार

BRICS Summit: PM Modi और Xi Jinping की वार्ता से पहले China ने मतभेदों को सुलझाने और Cooperation पर दिया जोर