उज्जैन के Var Siddhi Mandir में सांकल बजाकर उल्टा स्वास्तिक बनाने से तय होता है विवाह

By अनन्या मिश्रा | Oct 16, 2026

उज्जैन को महाकाल की नगरी के नाम से जाना जाता है। उज्जैन की शान महाकालेश्वर मंदिर है, लेकिन शहर में कुछ ऐसे भी मंदिर हैं, जिनकी मान्यताएं अनोखी होने के साथ-साथ हैरान करने वाली भी हैं। उज्जैन के मध्य में हरसिद्धि मंदिर स्थित है, जोकि शहर के सबसे पूजनीय पीठों में से एक माना जाता है। शिव पुराण में भी इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती की कोहनी गिरी थी।

इसे भी पढ़ें: Famous Temple: भारत के आठ प्रसिद्ध Durga Mandir जहां Vaishno Devi और Kamakhya की पौराणिक मान्यता है

इस मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि जो भी कुंवारे लड़के या लड़कियां मां के दरवाजे की सांकल बजाकर विवाह की मनोकामना का धागा बांधती हैं, उनकी जल्द ही शादी हो जाती है।

सांकल के अलावा स्वास्तिक बनाने की क्या है मान्यता

हरसिद्धि मंदिर के पीछे सीढ़ियों के पास वरसिद्धि देवी का मंदिर है। हालांकि यह मंदिर छोटा सा है। मंदिर के अंदर देवी की प्रतिमा है और इस मंदिर में आने वाले युवक-युवतियां मंदिर के दरवाजे की सांकल को बजाती हैं और मन्नत का धागा बांधती हैं। इसको पचरंगी धागा कहा जाता है। इस धागे में तीन या पांच गांठ लगाई जाती हैं।

वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने की परंपरा भी है। जब भी भक्त मां वरसिद्धि के दर्शन और पूजन के लिए जाते हैं, तो दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं। जिससे कि विवाह की मनोकामना पूरी हो सके। वहीं जिन लोगों की मनोकामना पूरी हो जाती है, वह फिर से दर्शन करने के बाद सीधा स्वास्तिक बनाते हैं और देवी वरसिद्धि को पूजन की सामग्री समेत प्रसाद भेंट करते हैं।

हरसिद्धि मंदिर के पीछे स्थित वरसिद्धि मंदिर भी बेहद प्राचीन है। शादी से जुड़ी ऐसी मान्यता की वजह से जिन लोगों के विवाह में देरी होती है, वह युवक और युवतियां मंदिर में रोजानाधागे बांधते हैं।

प्रमुख खबरें

केरलम के विश्वविद्यालयों में स्थायी VC की नियुक्ति के लिए कदम उठाए गए: मंत्री

BJP में शामिल नेताओं पर बिफरे Rahul Gandhi तो Kharge ने दिलाई पुरानी दोस्ती की याद

Dhruv Rathee के Army और Police को लेकर दिए गए बयान पर विवाद भड़का, कई पूर्व DGP और राजनयिकों ने विरोध करते हुए NSA लगाने की मांग की

Health Tips: ज्यादा गर्म Tea या Coffee पीने से Esophageal Cancer का खतरा तीन गुना बढ़ सकता है