Varanasi: Samajwadi Party के नेता के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, टमाटर लाने के लिए लगाए थे बाउंसर

By रितिका कमठान | Jul 10, 2023

इन दिनों कई राज्यों में टमाटर के भाव आसमान छू रहे है। इसी बीच वाराणसी में एक सब्जी विक्रेता की दुकान पर समाजवादी पार्टी के नेता ने टमाटर की सुरक्षा में बाउंसर लगाए थे। अब इन बाउंसरों को लगाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता अजय यादव उर्फ अजय फौजी मुश्किल में फंस गए है। सिर्फ यही नहीं सपा नेता के साथ सब्जी विक्रेता और उसका बेटा भी समस्या से घिर गया है।

माना जा रहा है कि सपा नेता अजय फौजी ने ये कदम सिर्फ चर्चा में आने के लिए उठाया था। इस कदम के बाद अब सब्जी विक्रेता और उसके बेटे पर बड़ा संकट आ गया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम यानी नौ जुलाई की शाम से ही दोनों पुलिस हिरासत में है। जानकारी के मुताबिक अब सरकारी महकमा सब्जी विक्रेता के घर का भी मुआयना करने लगा है। टीमें ये पड़ताल रही हैं कि आरोपी के घर अतिक्रमण तो नहीं है। राजस्व विभाग की टीम भी इस दिशा में मुआयना कर चुकी है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता ने सिर्फ चर्चा में आने के लिए ही ये काम किया था। रविवार को टमाटर के लिए बाउंसर लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला की ये पूरी घटना सोच समझकर की गई है। समाजवादी पार्टी के नेता ने 500 रुपये में टमाटर खरीदे थे और दुकानदार को हटाकर खुद बैठ गए। इस मामले में पुलिस ने बाद में सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया था।  

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सब्जी विक्रेता ने पूरी सच्चाई बता दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अजय फौजी को भी पकड़ा जाएगा। पुलिस ने जब सब्जी विक्रेता को पकड़ा तो कई समाजवादी पार्टी के नेता भी पुलिस थाने पहुंचे और सब्जी विक्रेता को छोड़ने की बात कही। बता दें कि इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि टमाटर को जेड प्लस सुरक्षा मिलनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद