पूर्वांचल में बदला मौसम का रुख, वाराणसी में लगातार मानसून मेहरबान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2021

शनिवार की सुबह ठंडी हवाओं का रुख तो रहा साथ ही बादलों की आवाजाही का दौर भी बना रहा। मौसम विभाग ने बारिश की संभावनाएं आगे भी तीन से चार दिनों तक जाहिर की है। ऐसे में मानसून का आगमन होने के बाद गर्मी और उमस से और भी राहत मिलना तय है। माना जा रहा है कि मानसून अब पूर्वांचल की चौखट तक आ चुका है। 


पूर्वांचल में मौसम का रुख बदल चुका है, अब प्री मानसूनी सक्रियता के ठीक बाद मानसून का आगमन होने जा रहा है। ऐसे में अधिक तापमान और अधिक उमस का दौर भी आने की कम संभावना है। मौसम का रुख शुक्रवार से ही बदला हुआ है। मौसम का रुख बदलने के साथ ही उमस से जहां राहत मिली वहीं प्री मानसूनी बादलों ने झमाझम बरसात भी खूब कराई है। दोपहर की उमस के बाद झूमकर बरसे बादलों ने लोगों को खूब राहत दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी बादलों की सक्रियता का दौर बना रहेगा और बादल बारिश कराएंगे तो उमस और गर्मी से भी राहत मिलेगी। मानसूनी सक्रियता का दौर भी बनने जा रहा है, अगले चौबीस से 48 घंटोंं में मानसूनी बादलों की सक्रियता का दौर शुरू हो जाएगा। इसके बाद बादल बूंदाबांदी भी कराएंगे। शनिवार की सुबह ठंडी हवाओं का रुख तो रहा साथ ही बादलों की आवाजाही का दौर भी बना रहा। मौसम विभाग ने बारिश की संभावनाएं आगे भी तीन से चार दिनों तक जाहिर की है। ऐसे में मानसून का आगमन होने के बाद गर्मी और उमस से और भी राहत मिलना तय है।

 

माना जा रहा है कि मानसून अब पूर्वांचल की चौखट तक आ चुका है। इसके सक्रिय होने भर का इंतजार शेष है। शनिवार सुबह नौ बजे तक कुछ आसमान साफ होने पर उमस का असर भी हुआ और बाहर निकले लोग पसीना पसीना भी हुए। मगर ठंडी हवाओं के असर से कुछ राहत भी लोगों को मिली। माना जा रहा है कि आने वाले सप्‍ताह के बाद मानसूनी सक्रियता का दौर शुरू होने के बाद मौसम का रुख लोगों को काफी राहत भी देगा। 

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए रोजाना करें ये काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

Shaniwar Vrat Vidhi: इस दिन से शुरू करना चाहिए शनिवार का व्रत, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

चार करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़ीः CBRE

Chhattisgarh : ED ने चावल घोटाले में मार्कफेड के पूर्व MD Manoj Soni को किया गिरफ्तार