ज्ञानवापी मामला: SC के आदेश के बाद वाराणसी कोर्ट का फैसला, 23 मई को होगी मामले की सुनवाई

By अनुराग गुप्ता | May 19, 2022

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक मामले की सुनवाई कर लेने तक वाराणसी कोर्ट को कार्यवाही आगे न बढ़ाने को कहा है। जिसके बाद वाराणसी कोर्ट ने निर्णय लिया कि इस मामले की सुनवाई 23 मई को होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति मिलने के बाद सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने ये निर्णय लिया। 

कोर्ट को सौंपी गई सर्वे रिपोर्ट

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में 3 दिन तक चले सर्वे-वीडियोग्राफी की रिपोर्ट वाराणसी कोर्ट को सौंप दी गई है। विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह ने रिपोर्ट पेश करने के बाद पत्रकारों को बताया कि मैंने 14, 15 और 16 मई की रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत कर दी है। रिपोर्ट में क्या है यह मुझे बताने का अधिकार नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी केस: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष के वकील ने कहा- जवाब दाखिल करने के लिए मांगेंगे समय 

गौरतलब है कि अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में सर्वे-वीडियोग्राफी के लिए नियुक्त किए गए अधिवक्ता आयुक्त मिश्र को मंगलवार को पद से हटा दिया था। कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में सर्वे-वीडियोग्राफी सर्वेक्षण के लिए अधिवक्ता आयुक्त नियुक्त किए गए अजय मिश्र को उनके एक सहयोगी द्वारा मीडिया में खबरें लीक करने के आरोप में मंगलवार को पद से हटा दिया गया था।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा